फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहनों के टक्कर में छह लोग घायल

विज्ञापन
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर सुरैना के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। सोमवार की शाम धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बोलेरो को ओवरटेक करते समय मैजिक से टक्कर हो गई। जिससे बोलेरो व दो मैजिक में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धनघटा की तरफ जा रही बोलेरो को पीछे से आ रही मैजिक ओवरटेक करने लगी। उसी समय सामने से एक मैजिक और आ गई। जिससे तीनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज हुआ कि बोलेरो व एक मैजिक का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि सामने से आई मैजिक में सवार लोगों को मामूली चोटें आई। टक्कर के बाद वाहन में फंसे लोगों को राहगीर व बाजार के लोग बाहर निकाले। अस्पताल पर भर्ती कराए गए लोगों में मेघुलाल 27 वर्ष निवासी केरमुआं थाना कोतवाली खलीलाबाद, संदीप 18 वर्ष निवासी तिघरा चौराहा थाना धनघटा, रामभुआल निवासी गायघाट, रामचंदर निवासी गायघाट, दीनदयाल निवासी रामपुर और जयप्रकाश निवासी करनपुर शामिल है। अस्पताल कर्मियों का कहना है कि सभी घायल खतरे से बाहर है। जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें