फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में हुई चोरी का पर्दाफाश

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
पौली। मदरसा अरबिया बुस्तानुल उलूम पौली में चार दिन पहले हुए चोरी को पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पौली चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के मदरसा अरबिया बुस्तानुल उलूम पौली में चार दिन पहले कार्यालय का ताला तोड़ कर चोर नकदी के साथ जेवरात उठा ले गए थे। बस्ती जनपद के दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इसका पर्दाफाश हुआ। उनकी निशानदेही पर आभूषण और 4500 रुपये बरामद हुए। मदरसा के प्रधानाचार्य की तरफ से कार्रवाई न किए जाने के अनुरोध पर दोनों किशोरों को माफीनामा लिखवाने के बाद हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें