फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में चलीं लाठियां, कई घायल
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के गोपालपुर में बृहस्पतिवार को होली हुड़दंग में दो पुरवा के लोगों कके बीच लाठियां चलीं। इस मामले में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गोपालपुर में होली पर्व पर गांव के ही पूरब टोला निवासी एक युवक किसी काम से पश्चिम टोला में आया था। किसी बात पर उससे कुछ लोगों के बीच तकरार हो गई। देर बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे से लैश होकर आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष में लाठियां चलं। मारपीट में पश्चिम पुरवा निवासी सुभाष, अमरावती देवी, राजेंद्र, राम सिंह, लालमन, राजेश, संध्या, संजना तथा पूरब टोला निवासी जोगेंद्र, रामबीर, राहुल, धलेंद्र, राहुल घायल हो गए। दोनों पक्षों का कहना है कि थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ शैलेंद्र राय का कहना कि किसी भी तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें