शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग
लोगों ने दी पुलिस और बैंक अफसरों को सूचना, पंखा और कंप्यूटर जला
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक की शाखा हैंसर बाजार में शुक्रवार की दोपहर में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक के बाहर धुआं निकलता देख लोग शोर मचाए तो बैंक कर्मी पहुंचे और अंदर पहुंच कर किसी तरह आग को बुझाया गया। आग से दो पंखा और एक कंप्यूटर जल गया।
सिकरीगंज मार्ग पर स्थित बैंक में दोपहर करीब 12 बजे अचानक धुआं निकलने लगा। मुहर्रम का अवकाश होने के कारण बैंक बंद था। धुआं देख लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ शाखा प्रबधंक को सूचित किया। थोड़ी देर में बैंक के अफसर और पुलिस कर्मी पहुंच गए। अंदर जाने पर कंप्यूटर जलता हुआ दिखा। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बैंक के फिल्ड अफसर किशुन यादव का कहना है कि दो पंखा और एक कंप्यूटर जल गया है। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट है। गनीमत रहा कि लोगों की नजर पड़ गई जिससे जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।