फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 03 Aug 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गायघाट के प्रधान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस छापेमारी से नाराज हैं प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। गायघाट के ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज मुकदमे और पुलिस की छापेमारी से नाराज ग्राम प्रधान संघ ने ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रधानों ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन


स्वाट टीम और महुली पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी की निंदा की। प्रधान संघ ने चेतावनी दी कि यदि प्रधान के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो ब्लॉक के विकास कार्य को ठप कर दिया जाएगा।

प्रधान संघ के ब्लॉक संरक्षक मथुरा सिंह ने कहा कि गायघाट के प्रधान अजीत सिंह ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही गांव में विकास का नया आयाम स्थापित किया है। उनकी विकास परक नीतियों से उनके विरोधी अपने राजनैतिक अस्तित्व को संकट में देख फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह गांव के एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के घर पर पुलिस की छापेमारी बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गायघाट के ग्राम प्रधान पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस नहीं लिया, तो ब्लॉक क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं को ठप कर दिया जाएगा।

इसके लिए जल्द ही सभी ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाकर रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान अंबरीश पाल उर्फ रक्कू पाल, शैलेंद्र सिंह उर्फ बब्लू सिंह, दयालू यादव, सुरेंद्र कुमार, संतोष जायसवाल समेत अन्य प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें