फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से 20 लोग घायल

Fri, 13 Jul 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
current - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के छपिया गांव में शुक्रवार को कपड़े की सिलाई करते समय मशीन में करंट उतर जाने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। संयोग रहा कि लोगों को करंट का झटका लगा और बिजली सप्लाई बंद हो गई। घायलों का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है।
विज्ञापन


छपिया गांव में अधिकतर लोग अपने घरों पर स्कूल ड्रेस समेत अन्य कपड़ों की सिलाई करते हैं। सिलाई मशीन में मोटर लगा है। सुबह करीब आठ बजे रुक्साना खातून, शहाना खातून, फातिमा खातून, शबाना, राविया खातून, अरुना, राजिया खातून, सोनू, नौशाद, गुलाम हैदर, शहाना खातून, मुर्तुजा हुसेन, प्रेम समेत 20 से अधिक लोग अपने अपने घर कपड़े की सिलाई कर रहे थे।

अचानक उनकी मशीन से करंट का झटका लगा और वे लोग घायल हो गए। गांव वालों का कहना है कि गनीमत रही कि झटका लगते ही सप्लाई बंद हो गई। इससे बड़ा हादसा बच गया। गांव में कई घरों में करंट आने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विद्युत विभाग के जेई भानुप्रताप चौरसिया ने अचानक सिलाई मशीनों में करंट उतरने का कारण फेस टू फेस होना बताया। उन्होंने कहा कि किसी के केबल में 440 वोल्ट की लाइन आ गई, जिससे यह हादसा हो गया।

उन्होंने कहा कि इसका कारण यह भी हो सकता है कि गांव का कोई शख्स कटिया लगा रहा होगा, जो हादसा का कारण बन गया। उन्होंने कहा कि लोगों को मामूली करंट का झटका लगा है। बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें