फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के केकरहो गांव का है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में रखे बांस में फंसकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

तालाब के पानी में रखा था बांस, दो मजदूर निकालने गए थे
एक मजदूर डूबने लगा तो दूसरे ने शोर मचाकर लोगों केे बुलाया
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम केकरहो में बुधवार की दोपहर में पानी भरे तालाब में रखे बांस में उलझकर 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर तालाब में रखे बांस को निकालने गया था। उसे डूबता देख किनारे खड़े दूसरे मजदूर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीण उसे एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के केकरहो और सिंगारपुर गांव के बीच में एक तालाब है। जिस पर एक व्यक्ति को पट्टा मिला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के पानी में काफी दिनों से बांस रखे हुए थे। केकरहो के रेहरवा पुरवा निवासी फूलचंद्र निषाद और उसी गांव के बेलदारी पुरवा निवासी मुकेश चौहान बुधवार को बांस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि तालाब में उतरकर बांस निकालते वक्त फूलचंद डूबने लगा। पैर बांस में फंस जाने के चलते फूलचंद खुद को बाहर निकालने में सफल नहीं हो सका। तालाब के किनारे खड़े उसके साथी मुकेश ने फूलचंद को निकालने का प्रयास किया लेकिन पानी में डूबने के चलते फूलचंद की सांस रुक गई थी। मुकेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और लोग इलाज के लिए चुरेब स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने देखते ही फूलचंद को मृत घोषित कर दिया। फूलचंद की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया। किसी ने इसकी सूचना दुधारा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों का बताना है कि फूलचंद ही अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। पत्नी शारदा के अलावा बड़ा बेटा विकास (8), आकाश (5) और बेटी सुनैना (3) मौत की खबर सुनकर चीख पड़े। इस संबंध में एसओ दुधारा आरके गौतम ने बताया कि तालाब से बांस निकालते समय फूलचंद की डूबने से मौत हुई है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें