फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व प्रधान के भाई की मौत

विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के घूरापाली गांव निवासी मृतक प्रदीप यादव के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैसहिया गांव के पास शनिवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान के छोटे भाई की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस खबर से पूर्व प्रधान के घर पर कोहराम मच गया। इधर रविवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। मेंहदावल क्षेत्र के घूरापाली गांव निवासी 32 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र स्वर्गीय गजराज यादव शनिवार की रात सात बजे के करीब बाइक से कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैना पेपर मिल से आगे भैंसहिया गांव के पास पहुंचे ही थे,वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार की ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में सड़क पर तड़फ रहे प्रदीप को देख कर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने 108 नंबर पर सूचना दे दी । मौके पर पहुंची एंबुलेंस से लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां कुछ ही देर तक चले उपचार के दौरान की उनकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना परिजन और नाते- रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। घूरापाली के पूर्व प्रधान धर्मदेव यादव ने बताया कि वह तीन भाई है और दो बहन है, जिसमें प्रदीप सबसे छोटा था। सात साल पहले प्रदीप की शादी हुई थी। छोटे भाई के पास पांच साल का इकलौता बेटा अभ्यांश है। भाई की पत्नी कविता का रो- रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई हरिवंद शिक्षा मित्र है। पोस्टमार्टम हाऊस पर आए नाते- रिश्तेदार गमगीन थे। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें