संदिग्ध हाल में महिला की मौत
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के मझौरा गांव में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मझौरा निवासी अशोक यादव का कहना है कि उनकी 25 वर्षीय पत्नी उर्मिला काफी दिनों से बीमार थीं। शाम के समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक मौत हो गई। दूसरी तरफ मृतका के बहन का पुत्र अमित यादव निवासी परसा थाना महुली ने आरोप लगाया है कि उसकी मौसी की मौत संदिग्ध हाल में हुई है। वर्ष-2015 में शादी हुई थी। अमित ने लाश का पोस्टमार्टम कराने की मांग पुलिस से की। एसओ करुणाकर पांडेय का कहना है कि उर्मिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।