धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। किशोरी की मां का आरोप था कि गुरुवार की सुबह सात बजे उसकी बेटी गोबर फेंकने गई थी। उसी समय बेचन उर्फ पुजारी वहां पहुंच गया और बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर लोग जब तक पहुंचते आरोपी युवक भाग निकला। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेचन उर्फ पुजारी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।