फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज

Wed, 29 Aug 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा। थाना क्षेत्र के देवकली गांव की चार दिन से लापता विवाहिता के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जला देने एवं मौत के बाद शव छिपा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, साक्ष्य मिटाने, जलाकर मारने व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम किया है। गोरखपुर जनपद के मेंउड़ी (खजनी) निवासी जयहिंद यादव ने बखिरा थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बहन बबिता (20) की शादी मई 2015 में देवकली (बखिरा) निवासी बालकेश के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही बहन के ससुराल वाले मोटर साइकिल की मांग करते हुए बहन पर दबाव डालने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन प्रताड़ित करते थे। बहन बबिता ने मां उस्मा देवी को घटना की जानकारी दी, लेकिन मां ने उसे समझा बुझाकर ससुराल में ही रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


जयहिंद यादव का आरोप है कि मांग पूरा नहीं होने पर बीते 24 अगस्त को दिन में दो बजे उसकी बहन बबिता को उसके ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। बगैर किसी की सूचना दिए इलाज के बहाने जिला अस्पताल लेकर गए। इसकी सूचना मिलने पर वे लोग देवकली गांव पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग ताला बंद कर घर से गायब थे। तब से बहन की कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है।

एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने बताया वादी कि शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जलाकर मारने, साक्ष्य मिटाने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें