ट्रेन की चपेट से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एचआरपीजी कॉलेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेते हुए कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम राज ने बताया कि सूचना मिली कि एचआरपीजी कॉलेज के पीछे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। युवक की पहचान कराने की कोशिश की गई, पर शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि शव को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।