संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के परसा झकरिया में बाप - बेटे के बीच चाकू मारने की घटना में बेटे की मौत हो गई थी। बुधवार को चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का केस दर्ज किया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पचपोखरी निवासी अनरजीत पुत्र राजामुनी शाहपुर के चौकीदार है। चौकीदार का आरोप है कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह अपने निजी कार्य से परसा झकरिया गए थे। उसी दौरान परसा झकरिया निवासी दिलीप और उसके पिता हीरा लाल निषाद अपने घर के पीछे नित्य क्रिया के लिए गए थे। दोनों लौटते दौरान अपने घर के खडंजे के पास किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। दोनों आपस में मारपीट कर लिए। दोनों को काफी चोटे आई। गांव वाले एबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाएं। जिला अस्पताल में घायल बेटे दिलीप की मौत हो गई। जबकि पिता का इलाज चल रहा है। यह मामला एक ही परिवार के सगे बाप-बेटे का है। इस लिए परिवार के लोग घटना छुपाना चाह रहे है और पुलिस को बताना नहीं चाह रहे है। चौकीदार ने पुलिस को तहरीर दी। जबकि आरोपी पिता हीरालाल ने बताया कि उसके दो बेटे और इकलौती बेटी है। बड़ा 22 वर्षीय बेटा दिलीप मनबढ और शराबी था। जबकि छोटे बेटे रामरुप शारीरिक रूप से कमजोर और बीमार चल रहा है। बेटा दिलीप सूरत कमाने गया था।डेढ साल पहले वहां गाड़ी चोरी में पकड़ा गया था।उसे छुडा कर घर लाए थे। वह लखनऊ की एक फैक्ट्री में सूपरवाइजर है। घर से बेटा दिलीप उसकी बाइक लेकर अनायास घूमने चला गया था। उसी बात को लेकर विवाद हो गया। बेटे की मौत पर पिता रो पड़ा। एसओ राकेश मिश्र ने बताया कि आरोपी पिता हीरालाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद