संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। रसूलाबाद निवासी लालमती पत्नी शमशेर का आरोप है कि सोमवार की देर शाम छोटी सी बात को लेकर सनी, शकुंतला उसके घर पर चढ़ आए और अपशब्द कहने लगे। विरोध पर उसे लाठी, डंडे से मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।