फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मां की हत्या से मासूम हुए अनाथ, फरार पति की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पंचायत हरिहरपुर वार्ड-छह जवाहर नगर निवासी नशे में धुत पिता ने मंगलवार की रात अपने ही मासूम बेटियों के सिर से मां की ममता छीन ली। आरोपी युवक वीरू गुप्ता ने पत्नी संयोगिता की पहले लात घूसों से पिटाई की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। चिकित्सा जांच के दौरान पत्नी की मौत की पुष्टि होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। मां की हत्या हो गई और पिता के साथ दादा-दादी आरोपी बन गए और मासूम बच्चियां अनाथ हो गईं।
बुधवार को आरोपी युवक के घर ताला बंद रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी बीरू रोजाना नशे में घर पहुंचता था। परिजनों से गाली गलौज और मारपीट करता था। यह उसकी दिनचर्या में शुमार था। लोगों ने बताया कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी एक पुरानी बाइक किसी को बेच दी थी, लेकिन बाइक खरीदार ने कुछ पैसे रोक रखे थे कि उसके नाम से बाइक का कागज ट्रांसफर होने के बाद उसे शेष पैसा चुकाएगा।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर खरीदार से बीरू गुप्ता अपनी बाइक लेकर अपने घर लाकर बरामदे में रख ली। मंगलवार सुबह खरीदार कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और बाइक उठा ले गया। उस समय बीरू गुप्ता घर में नहीं था। देर शाम को जब घर पहुंचा और बाइक के बारे में पत्नी संयोगिता से पूछा, तो उसने अनभिज्ञता जाहिर की।
इससे नाराज होकर बीरू ने पहले पत्नी की लात घूसों से पिटाई की, फिर गला दबा दिया। जब आरोपी की मां ने उसकी हालत काफी खराब देखी तब संयोगिता को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की जानकारी होते ही बीरू फरार हो गया। अस्पताल संचालक पुलिस के डर से शव एंबुलेंस से लाकर बरामदे में छोड़कर भाग गया। आरोपी का पिता रामनाथ तामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बिसाता की दुकान चलाता है। आरोपी के साथ उसकी मां कुंती देवी, पत्नी व उसकी तीन बेटियां आस्था, अशिका और अन्नू एक घर में रहते थे।
विज्ञापन

आरोपी बीरू गुप्ता की सबसे बड़ी बेटी की उम्र चार साल है, और सबसे छोटी बेटी डेढ़ साल की। मां की मौत से तीनों मासूमों की ममता ने भी दम तोड़ दिया।
एसओ भगवान सिंह ने बताया कि हरिहरपुर निवासी मृतका संयोगिता के पिता शैलेंद्र कुमार गुप्ता की तहरीर पर आरोपी राकेश उर्फ बीरू गुप्ता, उसकी माता कुंती देवी और पिता रामनाथ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुंता देवी और रामनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें