फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज में दो लाख की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। आरोप है कि पति और सास ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महुली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ मंगलवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित ममता सिंह पुत्री राम नगीना सिंह निवासी बेला थाना बेलवा गोरखपुर हाल मुकाम गायघाट ने बताया है कि उसका विवाह मई 2004 में राम प्रकाश सिंह से हुआ। इस दौरान चार बच्चे हुए। ममता सिंह का आरोप है कि पति राम प्रकाश सिंह दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। दहेज की रकम से नया ट्रक खरीदना चाहते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसे बार- बार प्रताड़ित किया जाने लगा। 16 जून 23 को दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर पति राम प्रकाश सिंह, सास लीलावती ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन

एसओ भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी पति राम प्रकाश सिंह, सास लीलावती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें