फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंखों में आंसू, होठों पर सिसकियां... कोई तो बता दे पति की गलतियां

Tue, 04 Jul 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी वकील शर्मा की हत्या के दूसरे दिन अचेत पड़ी उनकी पत्नी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी मजदूर वकील शर्मा की हत्या के 36 घंटे बाद भी उनकी पत्नी सुनीता बेसुध दिखी। आंखों में आंसू, होठों पर सिसकियां लिए सुनीता हर आने- जाने वालों से मानों यही पूछ रही है कि उसके पति की गलती क्या थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह वकील शर्मा (48) के सिर पर फावड़ा से गांव के निवासी सगे भाई विजय पाल और अजय पाल ने प्रहार करके हत्या कर दी थी। घटना के बाद गांव में दहशत है। तभी से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस कर्मी तैनात हैं। एक हत्यारोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। मृतक वकील शर्मा के घर उनके शुभचिंतक और नेता परिजनों के घाव पर मरहम लगाने के लिए आ- जा रहे थे।
इन सबके बावजूद सुनीता की सिसकियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं। छोटे-छोटे बच्चे जहां अलग ही दहाड़े मारकर बिलख रहे हैं। वहीं मृतक के वृद्ध माता-पिता भाई-बहन रो-रो कर बेहाल थे। गांव वालों का कहना है कि मृतक वकील शर्मा जहां हत्यारोपियों के घर कामकाज किया करते थे। वहीं उनकी पत्नी सुनीता हत्यारोपी अजय और विजय के घर चौका बर्तन का भी काम करती थी। जिन हाथों से रोटी बनाकर सुनीता ने अजय व विजय को खिलाई। उन्हीं हाथों की छड़ी दोनों भाइयों ने छीनकर मांग का सिंदूर धो डाला।
विज्ञापन

सुनीता के मुख से कोई भी शब्द भले ही नहीं निकल रहे, लेकिन उसके आंसू और होठों की सिसकियां पति की हत्या के कारणों को ढूंढ रही है। मंगलवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे। गांव वालों ने बताया कि घटना के बाद से पीड़ित के घर का चूल्हा गर्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें