फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मजदूरी मांगने पर पिटाई करने वाले नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ डाबर निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, गाली गलौज, मारपीट, जानमाल धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महुआ डाबर निवासी रामचरन पुत्र हंसराज ने तहरीर में कहा कि गांव के मोहन पुत्र राजबली के घर पर फर्नीचर का काम चल रहा था, जिसमें बढ़ई कार्य के लिए बेटे बाबूराम, जितेंद्र कुमार और पवन कुमार व भतीजा निरहू, लक्ष्मण ने लगातार कई दिनों तक काम किया। उनकी कुल मजदूरी बकाया 65 हजार रुपया हो गई, लेकिन मोहन मजदूरी देने में हीलाहवाली करने लगा।
राम चरन का आरोप है कि वह अपने बेटे के अलावा अन्य कारीगरों के साथ मोहन के घर पहुंचे और बकाया पैसों की मांग करने लगे। यह सुनते ही मोहन भड़क गए और गाली गलाैज करते हुए अपने अन्य सहयोगियों के साथ लाठी, डंडा और हथौड़े से मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह हम सभी अपने घर पहुंचे। वह लोग पीछे-पीछे उसके घर पहुंच गए। घर में घुसकर दोबारा पिटाई कर दी।
विज्ञापन

रामचरन के अनुसार इस दौरान एक व्यक्ति ने कट्टा लहराते हुए धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से हाथ धो बैठोगे। उन लोगों ने उसे फंसाने के लिए अपनी गाड़ी स्वयं क्षतिग्रस्त कर दी।
इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहन पुत्र राजबली निवासी महुआ डावर, राम सिंह पुत्र राम वृक्ष, विवेक, दीपचंद्र, हनुमान, अरुण, राम निवास निवासीगण ग्राम लडुआ खलीलाबाद, जितेंद्र निवासी धनज्वल एवं एक नाम पता अज्ञात के खिलाफ एक राय होकर, घर में घुसकर मारने पीटने, गाली व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें