फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भारतीय किसान यूनियन की महिला सदस्य से दो पदाधिकारियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला क्षेत्र की रहने वाली भारतीय किसान यूनियन की महिला सदस्य से यूनियन के ही दो पदाधिकारियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे और परिवार के लोगों को जान से मार देने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बेलहर कला क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय पीड़ित महिला भारतीय यूनियन की सक्रिय सदस्य है। आरोप है कि उसके पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पीड़िता अपने बूढ़े सास- ससुर व छोटे- छोटे बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। आरोप है कि वह 27 फरवरी 2023 को छह बजे शाम को बाजार से लौट रही थी। रास्ते में बाग में पानी की टंकी के पास पहुंची तो आरोपी घात लगाकर बैठे थे। आरोपियों ने सुनसान देखकर उसे पकड़ लिया और कनपटी पर कट्टा सटाकर बाग में उठा ले गए।
आरोप है कि दोनों ने उसके मुंह में रुमाल ठूंस दिया। दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी वहां से यह कहते हुए भागे कि यदि किसी को बताएगी तो उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से खत्म कर देंगे। उक्त आरोपी किसान यूनियन के पदाधिकारी हैं। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत काफी खराब हो गई। वह रोते- बिलखते किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती बताई।
विज्ञापन

वह घटना की सूचना देने दूसरे दिन थाने पर गई, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह मार्च 2023 को घटना की सूचना एसपी को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ राम अशीष यादव ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के दो आरोपी पदाधिकारियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें