फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क विवाद में हवाई फायरिंग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के इमिलडीहा गांव में सड़क निर्माण को लेकर रविवार की देर शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। पुलिस ने हवाई फायरिंग की घटना को इन्कार किया है।
विज्ञापन

मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमिलडीहा में क्षेत्र पंचायत से सड़क की मिट्टी पटाई का कार्य हो रहा है। इसको प्रधान बैजनाथ यादव पक्ष के लोग रोक रहे हैं, जबकि भाजपा नेता कौशल त्रिपाठी और कुछ लोग सड़क निर्माण के पक्ष में हैं। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझाेंक हुई। भाजपा नेता कौशल त्रिपाठी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला की। इसकी सूचना एसओ मेंहदावल को दी। एसओ ने बताया कि हवाई फायरिंग की सूचना गलत है। वह लेखपाल के साथ मौके पर गए थे। जहां पटाखा फोड़ने की बात सामने आई है। जमीन की पैमाईश न कराए जाने की बात दोनों पक्षों को बता दी गई है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें