फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाद में दोस्त ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Sep 2023 07:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोली लगने से घायल सोनू का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के रसहरा गांव में रविवार देर शाम पार्वती मंदिर के पास दोस्त ने युवक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घायल को लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर प्रभारी एसपी,सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


प्रभारी एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रसहरा निवासी सोनू (28) पुत्र हनुमान को देर शाम गांव के ही एक युवक ने पार्वती मंदिर के पास गोली मार दी। गोली सोनू के बाएं कंधे पर लगी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़ित परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घायल सोनू और गांव का ब्यास मुनि गहरे दोस्त हैं। शाम को दोनों एक साथ शराब पीने गए थे। उसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि व्यास मुनि ने सोनू को गोली मार दी। गोली सोनू के बाएं कंधे पर लगी।
विज्ञापन


पीड़ित परिजन विवाद की वजह नहीं बता पाए हैं। पीड़ित परिजनों ने गोली मारने का आरोप व्यास मुनि पर मढ़ते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें