फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला और उसके ससुर को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के जयरामपट्टी गांव में एक व्यक्ति को ताड़ी उतारने से रोकने की बात को लेकर महिला और उसके ससुर की पिटाई कर दी गई। इस मामले में महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गाली गलौज करने, मारने पीटने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। महुली थाना क्षेत्र के जयरामपट्टी गांव निवासी अंजनी पत्नी सूर्यभान ने महुली थाने में दी तहरीर में बताया कि भीमसेन पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश से ताड़ के पेड़ को लेकर पुराना विवाद है। रविवार को उसके घर के बगल में भीमसेन ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था। तो उसने भीमसेन को पेड़ पर चढ़ने से मना किया। इसी बात को लेकर भीमसेन नाराज होकर उन्हें और उनके ससुर राम दरस को भद्दी भद्दी गाली देते हुए लात, मुक्का, झापड़ से बुरी तरह मारने पीटने लगा। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर जानमाल की धमकी देते हुए चला गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि जयराम पट्टी गांव निवासी अंजनी की तहरीर पर गांव के ही भीमसेन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें