संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया।एसओ अनिल दूबे ने बताया कि आरोपी किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी किशोर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सूचना पर आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए न्यायालय भेजा गया। संवाद
-
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित विकास चौधरी पुत्र कन्हैयालाल चौधरी निवासी सेहरी ने 24 मई को सूचना दी कि 23 मई को उनके पिता सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके खेत में कार्य कर रहे थे। उसी दौरान बाइक चोरी करके युवक भाग गया। इस संबंध में केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। सूचना पर वांछित धर्मवीर यादव निवासी कोदवट थाना महुली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। संवाद