खलंगा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि क्षेत्रिय पुरोहित
परसा मलिक। ग्राम पंचायत भगवानपुर के टोला खलंगा में चल रही दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को शेरा क्रिकेट क्लब और खलंगा के बीच खेला गया। शेरा क्रिकेट क्लब ने आठ ओवर में 85 रन बनाएं।
जवाब में खलंगा क्रिकेट क्लब टीम ने आठ विकेट खोकर 7.5 ओवर में ही मैच को जीत लिया। मुख्य अतिथि पं. माध्वाचार्य ने खलंगा क्रिकेट क्लब टीम के खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान संजीव कुमार गहलौत, शाहिल अंसारी, रोहित मौर्य, ज्ञानदेव यादव, बैजनाथ यादव, अशरफ अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद