फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईवीएम व वीवीपैट के माध्यम से कर रहे जागरूक

विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी लेते लोग-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्ट्रेट परिसर व तहसील मुख्यालयों पर जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु बनाए गए केंद्रों पर आमजन को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संबंधित तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम, वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र बनाए गए हैं। डीएम अनुज मलिक ने बताया कि केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान की प्रक्रिया तथा वीवीपैट में मत की पर्ची देखने की व्यवस्था का व्यावहारिक प्रदर्शन कर जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें