संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में पांच आरोपियों को दबोचकर विधिक कार्रवाई करते हुए कानूनी शिकंजा कसा। जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ धर-पकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दिया। थाना दुधारा पुलिस ने चार व थाना बेलहरकला पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।