फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लंपी बीमारी की चपेट में गोवंश, पशुपालक परेशान

Sun, 05 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर क्षेत्र में पशुओं के वैक्सीनेशन का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। पशु पालकों का कहना है कि पशुओं का टीकाकरण कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। पशु बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन


महुली के डड़वा गांव निवासी रामपत ने बताया कि उनकी दो गायें लंपी बीमारी से ग्रसित हैं। विभाग के टीकाकरण का दावा केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में बाजार से महंगी दवाएं खरीद कर इलाज करा रहे हैं। पशु पालक ने बताया कि गायों के शरीर पर लाल रंग के बड़े-बड़े दाने निकल आए हैं। बुखार से जानवर पीड़ित हैं। चारा भी नहीं ले रहे हैं। रोजाना महंगी दवाएं और इंजेक्शन खरीद कर लगवाना पड़ रहा है। इसी तरह से अन्य पशुपालकों ने भी पशुओं का टीकाकरण न होने की बात कही। इस संबंध में नाथनगर के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अजित सिंह का कहना है कि बारिश के मौसम के दौरान पशुओं का टीकाकरण कराया गया था। जिन पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें