फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मामूली विवाद में चचेरे भाइयों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट पर भोजन करने गए चचेरे भाइयों को मामूली विवाद में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गंगौली निवासी अहद पुत्र जमील अहमद का आरोप है कि वह मेंहदावल बाईपास पर अपने चचेरे भाई मोहम्मद आसिफ के साथ एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने गया था। खाना शुद्ध नहीं था। जिस पर उसने आपत्ति जताई तो रेस्टोरेंट मालिक ने उसे अपशब्द कहा और हाथापाई पर आमादा हो गया। आरोप है कि आसिफ के सर पर डंडे से से मारने से चोट आई। इसी मारपीट में उसका पैसा भी गिर गया। आरोपी के साथ मारपीट में दो लोग और थे। लोगों ने उसका कुर्ता भी फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें