संतकबीरनगर। सीजेएम श्वेता श्रीवास्तव ने एक प्रकरण में एसएचओ धनघटा व महुली को तलब किया है। पीड़िता चंचल त्रिपाठी ने बताया कि उसके जरिये कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, पूर्व एसओ महुली रणविजय सिंह समेत छह लोगों को कोर्ट में विचारण के लिए तलब किया। जिसमें कोर्ट ने सभी को 24 मई को हाजिर होने का आदेश दिया था। 20 जुलाई को पीड़िता चंचल त्रिपाठी ने कोर्ट में तहरीर दी थी। संवाद