फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट ने मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज करने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीजेएम मीनाक्षी सोनकर ने महिला को बहला फुसलाकर कर ले जाने, दुष्कर्म करने और अपने कब्जे में रखने के आरोप में मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है। अधिवक्ता सज्जाद अली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय पीड़ित पति ने कोर्ट में तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि 15 अप्रैल 2023 को उसकी पत्नी को आरोपी मां- बेटे और लालगंज बस्ती का रहने वाला एक आरोपी बहला-फुसलाकर ले गए।
विज्ञापन

पति ने मामले की जानकारी होने पर आरोपियों से बातचीत की। आरोपियों ने पत्नी को ले जाने की बात को स्वीकार किया, लेकिन अपशब्दों का इस्तेमाल कर जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया। आरोप है कि उसमें से एक आरोपी ने पीड़ित की पत्नी के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। उसको जबरदस्ती अपने कब्जे में रखा।
कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रजिस्ट्री के जरिये एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी मां- बेटे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया। इसके साथ ही अविलंब आख्या भी प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें