फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कूरियर कंपनी के ऑफिस में लगी आग, लाखों के सामान जले

Thu, 12 Jan 2023 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

पंकज मणि त्रिपाठी ने बताया कि वह एक कूरियर कंपनी के ऑफिस में काम करते हैं। बुधवार सुबह साथ काम करने वाले पंकज यादव और आकाश गुप्ता ऑफिस गए। ऑफिस खोलते ही कमरे से धुआं निकल रहा था। लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बनियाबारी में बुधवार सुबह एक कूरियर कंपनी के ऑफिस में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपये के सामान और नकदी आदि जल गए। अग्निशमन कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पंकज मणि त्रिपाठी ने बताया कि वह एक कूरियर कंपनी के ऑफिस में काम करते हैं। बुधवार सुबह साथ काम करने वाले पंकज यादव और आकाश गुप्ता ऑफिस गए। ऑफिस खोलते ही कमरे से धुआं निकल रहा था। लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी।

सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से ऑफिस का सारा सामान जल गया। घटना में पार्सल का करीब 1986 पैकेट, टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर, वाटर कूलर, कुर्सी, आलमारी, रैक, कैश लॉकर, पंखे, सीसीटीवी और 3,34,486 रुपये नकदी जल कर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें