फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 02 Sep 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो माह से नगर पंचायत की बैठक न होने पर जताई आपत्ति
विज्ञापन

- नियमानुसार बैठक के लिए सभासदों ने दिया नगर पंचायत अध्यक्ष को नोटिस

मेहदावल। नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। दो माह से नगर पंचायत की बैठक न होने पर सभासदों ने प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष को नोटिस भेजा है। सभासदों ने तत्काल नगर पंचायत की बैठक बुलाने की मांग की है। इससे नगर पंचायत अध्यक्ष के खेमे में हड़कंप मच गया है।

सभासद एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान की अध्यक्षता में सभासदों ने बैठक की। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद पर मनमानी तथा दो माह से बैठक न बुलाने का आरोप लगाया। सभासद विश्वराज सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी ने कहा कि छह जून 2023 को सभासदों की बैठक हुई थी। दो माह बीत गए, लेकिन नगर पंचायत कमेटी की कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। जबकि शासनादेश में प्रत्येक माह बैठक आयोजित किए जाने का निर्देश है। उसके बावजूद कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। सभासदों ने बैठक कर सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया कि वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष नियम व निर्देशों को दरकिनार कर मनमानी कर रही हैं। इसे सभासद संघ कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। शासन के नियमों के अनुसार प्रत्येक माह में कमेटी की बैठक का जब भी उल्लंघन किया जाएगा तो सभासद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। नगर पंचायत के 20 सभासदों ने तत्काल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग की। इस दौरान आशीष सिंह, संदीप तिवारी, दिनेश निषाद, उत्तरा निषाद, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक बुलाने की जिम्मेदारी ईओ की है। अब तक बैठक क्यों नहीं बुलाई गई, इस मामले में ईओ से जवाब मांगा जाएगा। नियम के अनुरूप बैठक होगी। -लक्ष्मी निषाद, चेयरमैन नगर पंचायत मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें