फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासदों ने मांगा खर्च का ब्योरा...बोर्ड बैठक छोड़ चली गईं अध्यक्ष

Wed, 10 Jul 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सभासद और अध्यक्ष पति के बीच हुई तीखी बहस
विज्ञापन


- सभासदों ने नहीं दिया प्रस्ताव, बोर्ड की बैठक रह गई अधूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में सभासद के साथ अध्यक्ष और उनके पति भी मौजूद रहे। सभासदों ने नगर पंचायत के विकास के साथ अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। वहीं अध्यक्ष से एक वर्ष के हिसाब का ब्यौरा मांगा। जिस पर अध्यक्ष और उनके पति बोर्ड की बैठक से बाहर निकल गए और इसी के साथ कोरम के अभाव में बैठक समाप्त हो गया।


मेंहदावल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार की मौजूदगी में शुरू हुआ। सभासद संघ के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने नगर पंचायत में स्थित वार्डों के विकास का मुद्दा उठाया। अब्दुल का कहना था कि कई वार्ड में नालियां टूटी हुई हैं। आने-जाने के लिए नालियों पर पत्थर रखे हैं, वह भी टूट गए हैं। वहीं कई स्थानों पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन


सभासदों के शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन इन समस्याओं को दूर करने के लिए उदासीन बना है, जबकि अध्यक्ष अपने वार्ड में क्षतिग्रस्त नाली और पुलिया को तो दुरुस्त करा लिए। वहीं अन्य वार्डों में सभासदों के शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी है, जिससे वार्ड के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर सभासदों ने अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद और अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार को कटघरे में खड़ा कर कई तरह के सवाल-जवाब किए।

बैठक में अध्यक्ष के साथ उनके प्रतिनिधि/पति रमेश निषाद की मौजूदगी पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई तो अधिशासी अधिकारी ने यह कहकर लोगों को शांत कराया कि अध्यक्ष नहीं बोल पा रही हैं। इसलिए उनके पति भी बोर्ड बैठक में मौजूद हैं। ऐसे में सभासदों ने वर्तमान अध्यक्ष के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्य तथा उसे पर खर्च की गई धनराशि का ब्यौरा मांगना शुरू कर दिया, जिस पर हंगामा होने लगा और सभासदों के इस सवाल का जवाब बोर्ड की बैठक में रखे बिना ही अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद व पति रमेश निषाद बोर्ड की बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
बैठक में सभासद संदीप तिवारी, आशीष सिंह, विश्वास सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, शहाबुद्दीन, शाह आलम, सोमनाथ प्रजापति, मनजीत मौर्य समेत सभी सभासद मौजूद रहे।



मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित वार्डों के विकास के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी लापरवाह हैं। इस मामले पर सभासदों ने बोर्ड की बैठक में नाराजगी जताई। प्राथमिकता के साथ प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव रखा। वहीं एक वर्ष में नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्य तथा व्यय की गई धनराशि का ब्यौरा मांगा। जिस पर अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद तथा उनके पति रमेश निषाद बोर्ड की बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
विज्ञापन


- अब्दुल मन्नान, अध्यक्ष, सभासद संघ


मेंहदावल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लगभग तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। बैठक का कोरम पूरा करते हुए सभी प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास किए गए हैं। अध्यक्ष द्वारा बीच में बोर्ड की बैठक छोड़कर जाने का मामला पूरी तरह से निराधार है।

- पंकज कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें