संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को चार दिन बाद कोरोना से संक्रमित एक युवक मिला है। अब तक 84 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 81 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के पालन की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग अस्पताल व सड़कों पर बिना मास्क के निकल रहे है।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि मेंहदावल ब्लॉक की एक 18 वर्षीय युवक ने कोरोना की जांच सीएचसी खलीलाबाद में कराई थी। जिसमें वह संक्रमित मिला है। इसकी सूचना आने पर उनके परिजनों की एंटीजन जांच कराई गई, लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 85 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 84 स्वस्थ भी हो चुके हैं। 39 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।