संतकबीरनगर। जनपद में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने जिले को कोरोना से मुक्त होने पर राहत जताई है। जिले में पहला केस तीन अप्रैल को आया था। उसके बाद से अब तक कुल 89 संक्रमित मिल चुके हैं।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जिले में कोरोना का पहला केस मिला था। उसके बाद से अब तक 89 संक्रमित मिल चुके हैं। इधर चार दिन से कोई भी संक्रमित नहीं मिला है, जिससे राहत है, जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गया है। फिर भी लोग सावधानी बरतें और मास्क जरूर लगाएं।