फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : नया संक्रमित नहीं मिला, एक व्यक्ति हुआ स्वस्थ

Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले में कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला। इससे स्वास्थ महकमे ने राहत महसूस की। वहीं पहले से संक्रमित एक व्यक्ति स्वस्थ हो गया। जिले में अब केवल नौ केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि पिछले दो दिनों से जिले में कोरोना के संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। इससे राहत है। जिले में हाल के दिनों में 80 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 71 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है।
109 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इसके साथ ही 137 लोगों की एंटीजन जांच हुई। उन्होंने कहा कि लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें