बेलहर कलां पीएचसी पर कोविड की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
कोरोना अलर्ट : 553 लोगों की हुई कोविड जांच
संतकबीरनगर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिले में जांच तेज कर दी गई है। सोमवार को कोविड जांच के लिए कुल 553 लोग सीएचसी और जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उनका एंटीजन जांच के साथ ही आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिया गया, हालांकि एंटीजन जांच में कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि 553 लोगों की कोविड जांच हुई है। इसमे कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इन सभी का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जो लोग बाहर से आ रहे है वह लोग अपना कोविड जांच जरूर करा ले। संवाद