फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रतियां जलाईं

Wed, 03 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एनएओपीएस (नेशनल एसोसिएशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम) के पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। एफआईआर की प्रतियों को जलाकर एफआईआर का विरोध किया गया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि नेशनल एसोसिएशन आफ ओल्ड पेंशन स्कीम के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन सचिव व रेलवे के साथियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौधरी, रमेश चंद्र यादव, रामनाथ भारती, रमेश चंद चौधरी , उमेश मौर्य, अमित पांडे, उमेश चंद्र यादव, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें