फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : रात के समय भी मिलेगी एक्स-रे जांच की सुविधा

Fri, 06 Sep 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में नई व्यवस्था की गई लागू
विज्ञापन

- कर्मचारियों की डयूटी भी निर्धारित
- अभी दोपहर दो बजे तक एक्स-रे की होती है जांच
100 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल में एक्स-रे जांच कराते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में अब रात के समय भी आने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच की सुविधा मिलेगी। अभी दोपहर दो बजे तक जांच होती थी। इसके चलते मरीजों को दोपहर बाद एक्स-रे की सुविधा न होने पर निजी पैथोलॉजी में जाकर एक्स-रे कराना पड़ता था। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 मरीज एक्स-रे जांच कराते हैं। रात के समय एक्स-रे के लिए मरीज या तो प्राइवेट स्थानों पर जाते हैं या फिर दूसरे दिन का इंतजार करते हैं। जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी होती है। सीएमएस ने अब रात के समय भी एक्स-रे शुरू करा दिया है। इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी भी निर्धारित कर दी है ताकि रात के समय दुर्घटना से पीड़ित मरीजों को एक्स-रे के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स-रे जांच अब रात में भी की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी निर्धारित कर दी गई है। रात में इमरजेंसी में आए मरीज को अगर एक्स-रे जांच की जरूरत पड़ती है तो उनका एक्स-रे कर दिया जाएगा।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें