अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते संविदा बिजलीकर्मी । संवाद
- फोटो : KHALILABAD
एरियर के लिए संविदा विद्युत कर्मियों ने दिया धरना
अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मी
संतकबीरनगर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के आह्वान पर मंगलवार को संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने दीपावली से पहले एरियर भुगतान की मांग की। अधीक्षण अभियंता ने संविदा कर्मियों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि एरियर का भुगतान त्योहार से पहले करा दिया जाएगा। इसके बाद कर्मियों ने कार्य बहिष्कार व धरना समाप्त कर दिया।
विद्युत संविदा कर्मी सुबह दस बजे से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय नंदन ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि संविदा कर्मियों के एरियर का भुगतान और अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इस बीच संविदा विद्युत कर्मियों की अधीक्षण अभियंता से वार्ता हुई। उन्होंने आश्वासन दिया गया कि दीपावली से पहले एरियर का भुगतान करा दिया जाएगा। इस दौरान विनोद कुमार श्रीवास्तव, विनोद मौर्य, आदित्य कुमार तिवारी, सोनू, रतन जोशी, अजय कुमार, श्रीकांत शुक्ला, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।