फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विद्युत निगम के लगातार किए जा रहे दावों के बाद भी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी है। वर्तमान में कई जगहों पर लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर शहर को कटौती से मुक्त रखा जाए। विद्युत निगम का दावा है कि शहर को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन कई मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं। शहर के मैलानी, पटखौली, बड़गो, नेदुला आदि ऐसे मोहल्ले हैं, जहां लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर बेकार साबित हो रहे हैं। हालांकि बिजली निगम का दावा है कि लोड कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। उपभोक्ता रमेश कुमार, अब्दुल्लाह, सुरेंद्र ने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। वर्तमान में लो-वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। निगम के जिम्मेदारों को चाहिए कि इस समस्या से निजात के लिए ठोस पहल करें। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रणधीर कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं को समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें