मेंहदावल में बन रहे फायर स्टेशन के भवन की गुणवत्ता की जांच करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मेंहदावल क्षेत्र के भरवलिया में बन रहे अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता जांची और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने का निर्देश दिया।
कार्य की गुणवत्ता में किसी स्तर पर कमी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। एसपी ने अग्निशमन कार्यालय के भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री (ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया आदि) की गुणवत्ता जांची। साथ ही भवनों में लगे दरवाजे, टाइल्स व दीवारों के प्लास्टर आदि की भी गुणवत्ता जांचकर निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। भवन निर्माण के निरीक्षण के लिए नामित अधिकारी को निरंतर जांच करते रहने का सुझाव दिया।
इस दौरान एसओ रविंद्र सिंह, प्रभारी अग्निशमन अशोक यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद