फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मिनी सचिवालय का निर्माण अधूरा, ग्रामीणों को परेशानी

Fri, 18 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक रसूलाबाद गांव का मामला, भवन का छत नहीं लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद ब्लॉक ग्राम पंचायत रसूलाबाद में मिनी सचिवालय को आधा अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया है। भवन का छत नहीं लगाया गया है। जिसके कारण उस पर झाड़ झंखाड़ उग गए हैं। मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा नहीं होने सेग्रामीणों को परेशानीहो रही है।
प्रदेश की सरकार ने पूरे राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में सचिवालय एवं मिनी सचिवालय का निर्माण कराए जाने की योजना बनाई है। जिससे ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म व मृत्यु सहित अन्य प्रमाण पत्र मिल सके। ग्राम पंचायत रसूलाबाद वित्तीय वर्ष 2022-2023 में लगभग चौदह लाख रुपये के बजट से मिनी सचिवालय भवन का निर्माण होना था। मिनी सचिवालय में दो कमरे अटैच शौचालय और एक हाल बनना था। ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा मिनी सचिवालय के भवन की दीवारों को निर्मित करा तो दिया गया है। परन्तु उसकी छत सहित अन्य कार्य को कराए बिना छोड़ दिया गया है। सचिवालय की बाहरी दीवारों पर बड़ी बड़ी झाड़ झंखाड़ उग आए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रामजीत, सरजू आदि ने पंचायत भवन को पूरा कराने की मांग की। ग्राम प्रधान माया देवी ने बताया मिनी सचिवालय भवन के निर्माण में लगभग चौदह लाख रुपये का बजट आवंटित है। जिसमें राज्य वित्त से मिली धन राशि से जितना निर्माण हो सका उसे कराया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मिनी सचिवालय के भवन का निर्माण कार्य के लिए लगभग चौदह लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। जिसमें मनरेगा से नौ लाख और राज्य वित्त से पांच लाख रुपये मिलना चाहिए। तभी सचिवालय पूरी तरह से निर्मित हो सकता है। पंचायत भवन के निर्माण में अब तक राज्य वित्त से लगभग पांच लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो पाई है और मनरेगा से स्वीकृत नौ लाख रुपये अभी तक नहीं मिल सका है। जिसके कारण छत सहित अन्य कार्य नहीं कराया जा सका है। मनरेगा से धन अवमुक्त होने के बाद भवन का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें