फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-बहराईच रेल मार्ग के निर्माण में आई तेजी, अधिकारियों ने किया भौतिक सत्यापन

Fri, 06 Sep 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रभारी डीएम ने रेलवे के अधिकारियों के साथ नए एलाइमेंट का लिया जायजा
विज्ञापन

- 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण शुरू, 25 से 30 दिन के अंदर मिलेगा मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराइच रेल मार्ग में जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके लिए प्रभारी डीएम जय प्रकाश ने शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों के साथ रेल मार्ग के एलाइमेंट को जाकर देखा। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की। 25 से 30 दिन के अंदर मुआवजा वितरित करने की बात बताई।
खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराइच रेल मार्ग के लिए प्रशासन ने 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की है। इसके पहले इस पर जुलाई माह में आपत्ति मांगी थी, जिसमें 10 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसका निस्तारण कर दिया था। शुक्रवार को प्रभारी डीएम जय प्रकाश ने रेलवे के अधिकारियों के साथ खलीलाबाद तहसील के 16 गांवों में जाकर रेलवे लाइन बिछाने वाली जगह का एलाइमेंट देखा। पटरी कहां से जाएगी और कितनी चौड़ी होगी, इस पर अधिकारियाें से जानकारी लेकर ग्रामीणों से भी बातचीत की।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने लोरिकबारी, देवकली, मकदुमपुर, झीनखाल, नाऊडाड़ समेत अन्य गांव में जाकर एलाइमेंट को देखा। प्रभारी डीएम ने ग्रामीणों को बताया कि इस जगह से रेललाइन बिछाई जानी है। जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू होगी। इस दौरान भूमि अध्याप्ति अधिकारी आशीष पांडेय, तहसीलदार जनार्दन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों के साथ खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के जिन गांवों से रेलवे लाइन जानी है, वहां का एलाइमेंट देखा गया है। ग्रामीणों से बातचीत की गई है। एवार्ड प्रकाशन के बाद 25 से 30 दिन के अंदर मुआवजा का वितरण कर दिया जाएगा।
- जय प्रकाश, प्रभारी डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें