धनघटा। क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी व्यक्ति ने हल्का सिपाही पर समन ले आने के लिए तीन हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। विनय पुत्र मनराज कनौजिया निवासी हकीमपुर का आरोप है कि सिपाही उसके घर पहुंचा और समन आने की बात करते हुए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। विनय का कहना है कि रुपये देने में असमर्थता व्यक्त करने पर वह धमकी दी। एक हजार रुपये सिपाही को ऑनलाइन और दो हजार रुपये नकद दिया। उसके बाद भी वह दूसरे दिन पहुंच गया और दो हजार रुपये की और मांग की। एएसपी सुशील सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर इस संबंध में कोई प्रार्थनापत्र आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी।