संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में शनिवार की देर शाम बाघनगर उर्फ बखिरा नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी का नगर में प्रथम आगमन पर नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी के नेतृत्व में नगरवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर खिराज-ए-अकीदत पेश की। बाघनगर उर्फ बखिरा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद आमिर अंसारी ने कहा कि कबीर स्थली आकर काफी सुकून महसूस हुआ। यहां का विकास देखकर अच्छा लगा। कबीर ने पूरे संसार में आपसी सौहार्द, प्रेम की अलख जगाई है। उनके दोहे हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाते हैं।
इस मौके पर खलील खान, हाजी अब्दुल रशीद अंसारी, एडवोकेट मोहम्मद रफीक खान, इनाम मास्टर, बबलू अंसारी, हाफिज जमील अंसारी, इंतिजा भाई, मकसूदुल हसन, गुलाम हुसेन, मुजीबुल्लाह अंसारी, सेराज अहमद, मुश्ताक खान उर्फ मुन्ना, बाड़क भाई आदि मौजूद रहे।