संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी हुई। इन महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें आजादी दिलाई थी। आज हमे उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। इसी तरह से लाल बहादुर शास्त्री ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने किसानों के हक में तमाम निर्णय लिया। इस दौरान सुनील कुमार पांडेय, मोइन अंसारी, बिट्टू सिंह, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, रमेश चौधरी, जमाल अहमद, अभिषेक, दुर्गेश पाठक, संजय चौरसिया, चंद्रमणि त्रिपाठी, अयाजुल हक आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह से सेमरियावां ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। जिला उपाध्यक्ष हाजी मुहम्मद नजीर ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई और करमचंद गांधी के घर हुआ था। एक साधारण घर में जन्मा बच्चा राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाएगा, ये किसी को क्या पता था। गांधी जी ने जो देश के लिए किया, वो हमेशा सदियों तक याद रहेगा।
इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम नजीर, मोहम्मद कलीम, परवेज अख्तर, संतोष कुमार, मोहम्मद नबी, सलाहुद्दीन आदि मौजूद रहे।