फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 02 Mar 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
घरेलू गैस के दाम में वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

-घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि वापस लेने की मांग
- राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि पर आक्रोश जताया और मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई की मार से कराह रही है। पेट्रोल-डीजल व खाद्य पदार्थों में पहले से ही बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। साथ ही अब प्रति सिलिंडर 50 रुपये की वृद्धि कर जनता पर बोझ बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़ी हुई जरूरत की वस्तुओं पर यदि भाजपा सरकार कंट्रोल नहीं लगाती है तो कांग्रेस वृहद आंदोलन के लिए मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि अपने मित्र अडानी के नुकसान की भरपाई के लिए मोदी सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है। सरकार का यह कदम गरीबों की मुसीबत बढ़ाने वाला है। होली के त्योहार में महंगाई की मार आम जनता पर पड़ेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शांति देवी, सेवादल अध्यक्ष मदन दास, सुनील पांडेय, अजय सिंह, राजीव गोंड, चंद्र प्रकाश पांडेय, बिट्टू सिंह, अशोक कुमार, फूलचंद यादव, रवि, अभिषेक चौधरी, संजय चौरसिया, प्रद्युम्न कुमार और ऋषिकेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें