सभी ब्लॉकों में मनोनीत हुए कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष
सेमरियावां। जिला कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया विभाग) ने जनपद के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। सोशल मीडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज अख्तर ने बताया कि प्रदेश चेयरमैन अभय पांडेय की सहमति पर जनपद के नौ ब्लॉक अध्यक्षों को नामित किया गया। खलीलाबाद से ध्रुव कन्नौजिया, सांथा से सलीम मनिहार, पौली से प्रेमचंद, नाथनगर से बैजनाथ, सेमरियावां से मुहम्मद सुहेल, बघौली से बलवंत निषाद, मेंहदावल से हरिशंकर पांडेय, हैंसर से चंद्रकांत मणि पांडेय, बेलहर कला से विजय पांडेय का मनोनयन हुआ है। संवाद