फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट की बैठक में विकास कार्यों की पुष्टि

Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली ब्लाक क्षेत्र के निहैला में सोशल आडिट में उप​स्थित लोग । संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक में चल रहे सोशल आडिट की निहैला, नरायनपुर, मुठही कला और नकहा पंचायत भवनों पर बैठकें की गईं। विकास कार्यों की पुष्टि की गई। सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने एमआईएस के आधार पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद पंचायत भवनों पर बैठकें हुईं। मुठहीकला में सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर बीआरपी अब्दुल्लाह, नकहा में ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा, नारायनपुर में अमृत बाला और निहैला में अर्चना मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए मनरेगा कार्यों व पीएम आवास का धरालीय सत्यापन किया। मनरेगा मजदूरों व अन्य लोगों से कार्यों की पुष्टि की गई। बैठक के बाद जांच रिपोर्ट संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें